कोटद्वार : गुरुद्वारा साहिब के सामने बह रहा सीवर का गंदा पानी, लोगों में आक्रोश

कोटद्वार : गोविंद नगर कॉलोनी स्थित सिख समुदाय के पवित्र गुरुद्वारा साहिब के ठीक सामने पिछले 4-5 दिनों से सीवर का गंदा पानी लगातार ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। इससे क्षेत्र में जलभराव के साथ-साथ दुर्गंध फैल गई है, जिससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, सीवर का गंदा पानी कई दिनों से सड़क पर जमा होने के कारण पूरी कॉलोनी में बदबू फैली हुई है। गर्मी और उमस भरे मौसम में यह स्थिति डेंगू, मलेरिया समेत अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ा रही है। लोगों का कहना है कि इस रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने आते हैं, लेकिन उन्हें गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ रही है।

निवासियों का आरोप है कि समस्या पिछले चार-पांच दिनों से बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग ने अब तक इसकी सुध नहीं ली है। कई बार शिकायत के बावजूद सीवर ओवरफ्लो की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

स्थानीय लोगों ने नगर निगम से तत्काल सीवर लाइन की सफाई कराकर जलभराव की समस्या दूर करने, क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने और संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 93 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Tue Jul 28 , 2026
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही सड़क संपर्क, पर्यटन, पुलिस अवसंरचना आदि को सुदृढ़ बनाने के लिए कुल ₹ 93 करोड की धनराशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोडा में गोल्जू मंदिर के […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!