जिला स्तरीय स्थायी पत्रकार समिति की बैठक आयोजित, पत्रकार हितों पर हुई विस्तार से चर्चा

  • पत्रकार हितों के समाधान को प्राथमिकता, प्रेस-प्रशासन समन्वय मजबूत करने पर जोर
चमोली : जिला स्तरीय स्थायी पत्रकार समिति की बैठक मंगलवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारों से जुड़े विभिन्न विषयों, पत्रकार कल्याण, प्रेस-प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों के प्रभावी प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के प्रारंभ में जिला सूचना अधिकारी एवं समिति के सदस्य सचिव धीरज कार्की ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं उपस्थित पत्रकार सदस्यों का स्वागत करते हुए समिति के उद्देश्यों एवं कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि पत्रकारों से संबंधित समस्याओं एवं उत्पीड़न के मामलों पर विचार कर उनका नियमानुसार निस्तारण करना, प्रेस एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा शासन की योजनाओं एवं उपलब्धियों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना समिति के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है।
बैठक में पत्रकार सदस्यों द्वारा पत्रकार कल्याण कोष, वयोवृद्ध पत्रकार पेंशन, पत्रकार मान्यता, पत्रकार हितों तथा वीआईपी/वीवीआईपी भ्रमण के दौरान प्रेस पास की व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों को प्रमुखता से उठाया गया। पत्रकारों ने इन विषयों के समाधान को लेकर अपने सुझाव भी दिए। जिलाधिकारी ने पत्रकार सदस्यों द्वारा रखे गए सभी प्रकरणों एवं सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि पत्रकारों से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
पत्रकार सदस्यों ने प्रेस एवं प्रशासन के बीच संवाद को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों एवं प्रेस प्रतिनिधियों की समय-समय पर संयुक्त बैठक आयोजित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इससे विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी मीडिया के माध्यम से आमजन तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जा सकेगी। साथ ही जनपद के समस्त पत्रकारों की सूची विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ साझा किए जाने का सुझाव भी रखा गया।
इस अवसर पर स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की जिला इकाई की ओर से वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकारों को प्रदान की जाने वाली मासिक सम्मान निधि में वृद्धि की मांग से संबंधित संयुक्त ज्ञापन भी जिलाधिकारी को सौंपा गया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, समिति के पत्रकार सदस्य क्रांति भट्ट, कमल नयन सिलोड़ी, कृष्ण कुमार सेमवाल, जगदीश पोखरियाल, कनिष्ठ सहायक विक्रम पंवार सहित अन्य उपस्थित रहे।




Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीमित संसाधनों से सशक्त मीडिया संस्थान तक : आशीष कुमार ध्यानी की संघर्षपूर्ण पत्रकारिता यात्रा

Sat Sep 12 , 2026
प्रिंटिंग प्रेस, CTP मशीन और आधुनिक स्टूडियो स्थापित कर ‘उत्तर भारत लाइव’ को दिलाई विशिष्ट पहचान देहरादून। दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और पत्रकारिता के प्रति जुनून हो तो सीमित संसाधन भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकते। वरिष्ठ पत्रकार आशीष कुमार ध्यानी की संघर्षपूर्ण यात्रा इसका जीवंत उदाहरण […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!