सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो अब खैर नहीं

  • यूके-गैम्स पोर्टल के हर अलर्ट की मौके पर होगी जांच
  • अनियमितता मिलने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

गोपेश्वर (चमोली)। सरकारी भूमि और परिसंपत्तियों पर अतिक्रमण या किसी तरह की अनियमितता अब प्रशासन की सीधी निगरानी में रहेगी। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सोमवार को जिला सभागार में यूके-गैम्स (उत्तराखंड गवर्नमेंट एसेट्स मैनेजमेंट सिस्टम) की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सरकारी संपत्तियों की नियमित निगरानी और अतिक्रमण मिलने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि यूके-गैम्स पोर्टल पर आने वाले प्रत्येक अलर्ट को गंभीरता से लिया जाए। संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर अलर्ट से जुड़ी सरकारी भूमि या परिसंपत्ति की वास्तविक स्थिति की जांच करेंगे। जांच के बाद कार्रवाई और वर्तमान स्थिति की जानकारी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मौके पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, भूमि उपयोग में बदलाव या किसी अन्य तरह की अनियमितता मिलने पर संबंधित अधिकारी नियमानुसार तत्काल कार्रवाई करें। कार्रवाई का पूरा विवरण पोर्टल पर दर्ज किया जाए, ताकि सरकारी भूमि और परिसंपत्तियों का पारदर्शी और अद्यतन रिकॉर्ड उपलब्ध रहे।

जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश को पोर्टल पर आने वाले अलर्ट और उन पर की गई कार्रवाई की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि और परिसंपत्तियां जनहित से जुड़ी हैं, इसलिए इनके संरक्षण में किसी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

इस दौरान चमोली के उपजिलाधिकारी राज कुमार पांडे, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव पाल समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लाभ अर्जन में जिला सहकारी बैंक चमोली-रुद्रप्रयाग प्रदेश में अव्वल

Tue Sep 22 , 2026
2025-26 में 32.97 करोड़ का सकल और 22.57 करोड़ का शुद्ध लाभ एनपीए घटकर 30.37 करोड़ पहुंचा गोपेश्वर (चमोली)। जिला सहकारी बैंक चमोली-रुद्रप्रयाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में लाभ अर्जन के मामले में प्रदेश के जिला सहकारी बैंकों में पहला स्थान हासिल किया है। बैंक ने इस वित्तीय वर्ष में […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!