कांग्रेसियों ने मनाई नेहरू की जयंती, बाल दिवस पर किया याद

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई। बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने नेहरू के व्यक्तित्व और देश के विकास में उनके योगदान पर विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में नेहरू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आजादी के बाद प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने विज्ञान, शिक्षा और औद्योगिक विकास को आगे बढ़ाने की दिशा में काम किया। बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह के कारण ही उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस दौरान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, नगर अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह गरोड़िया, जिला महामंत्री संदीप झिंक्वाण व रविंद्र बत्र्वाल, गिरीश आर्य, कुंवर सिंह भंडारी, विजय हिंदवाल, भगत कनियाल, महिपाल सिंह बिष्ट, मुकुल बिष्ट, विजया कंडारी, राकेश बिष्ट, सत्येंद्र पुंडीर, जयपाल कोहली, सूरज टकोला, दर्शन लाल, मुन्नी कंडेरी, संदीप सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

10 साल बाद गंगोलगांव में गूंजा पांडवों का जयघोष

Sat Nov 14 , 2026
ढोल-दमाऊं की थाप पर जीवंत होंगी महाभारत की गाथाएं गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर से सटे गंगोलगांव में 10 साल के लंबे अंतराल के बाद शनिवार को पांडव लीला का विधिवत शुभारंभ हो गया। पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई इस पारंपरिक धार्मिक लीला को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!